देवेन्द्रवाणी न्यूज़,बीकानेर। जिले के खाजूवाला केवाईडी ब्रांच में गिरे युवक का 29 घंटे बाद शव मिला। खाजूवाला पुलिस की ओर से 28 केवाईडी के पास युवक का शव मिला। गौरतलब रहे कि इंदिरा गांधी नहर की केवाईडी ब्रांच में एक युवक बाइक सहित जा गिरा। सुबह से हो रही तलाश में बाइक तो मिल गई, लेकिन वो खुद नहीं मिल पाया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों के साथ किसान उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। बुधवार दोपहर तक युवक का पता नहीं चला था, जगह-जगह उसकी तलाश हो रही है।जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी नहर की केवाईडी शाखा के पास से एक युवक बाइक पर जा रहा था। अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वो नहर में जा गिरा। आसपास के लोगों को उसके गिरने का पता चला तो भागकर वहां पहुंचे। तब तक 23 केवाईडी निवासी 30 वर्षीय दिनेश सिंह बहकर आगे निकल गया, जबकि बाइक वहीं पर मिल गई। दिनेश सिंह बाइक पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में पहिये के नीचे कुछ आने से वो अनियंत्रित हो गया। नहर किनारे ही चल रहा था। ऐसे में अनियंत्रित होते ही सीधे नहर में जा गिरा। 24 केवाईडी की ओर से कहीं जा रहा था। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। दरअसल, इंदिरा गांधी नहर की ब्रांच के आसपास सड़क और रास्ते कच्चे हैं। ऐसे में वाहनों का संतुलन कई बार बिगड़ जाता है। नहर और रास्तों के बीच में ज्यादा दूरी भी नहीं है। कई बार कार, जीप और अन्य वाहन भी इस नहर में गिरते ही हैं। क्षेत्र के लोग नहर के किनारे दीवार या तारबंदी करने की मांग कर रहे हैं। खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नहर किनारे दीवार बनाने की मांग उठ रही है।
Related Posts
पुलिस की बड़ी कार्यवाही धोरों में छिपाई अवैध शराब की भट्टिया नष्ट की
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार को करीब आधा दर्जन भट्टियां नष्ट कर दी लेकिन पुलिस…
परीक्षा से पहले बीकानेर में पकड़े गये दो जने,एक कोचिंग संचालक शामिल
देवेन्द्र वाणी न्यूज,बीकानेर। साल की सबसे बड़ी परीक्षा यानि थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आज…
पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर। जमीन के एवज में रिश्वत लेते एसीबी ने पटवारी को रंगों हाथों पकड़ा है।…
