किसानों के हकों की लड़ाई के लिए कांग्रेस ने निकली पदयात्रा, कोलायत में रही भाटी व डूडी की गूंज

बीकानेर। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस द्वारा किये जा रहे किसान आंदोलन को लेकर बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में शहर व देहात कांग्रेस का पैदल मार्च मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में हुवा। मंत्री भाटी, कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, महेंद्र गहलोत सहित कांग्रेसजन सांखला फाटक से कोलायत स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां किसान सभा का भी आयोजन हुवा। किसान नेता क्षेत्र के पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि किसानो के हित में चल रहा ये अभियान लम्बे समय तक चलना है इसके लिए हमे संगठित होकर काम करना होगा। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि किसान आंदोलन समय की मिशाल साबित होगा। कांग्रेस प्रधानमंत्री को घुटनो के बल गिरा कर ही साँस लेगी। सभा को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व प्रभारी राकेश पारीक ने पार्टी के कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर किसानो के हित की लड़ाई लड़ने की बात कहीं। कोलायत के नेता हुकमाराम विश्नोई, देहात अध्य्क्ष महेंद्र गहलोत, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित अनेक कांग्रेसी नेताओ ने सभा में अपने विचार व्यक्त किये।

कांग्रेस के स्थानीय नेताओ ने प्रदेश नेतृत्व को किया निराश
कांग्रेस के स्थानीय नेता रामेश्वर डूडी, भंवर सिंह भाटी पैदल मार्च में साथ रहे परन्तु पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल,खाजूवाला विधायक गोविंद मेघवाल, डूंगरगढ़ के विधायक मंगलाराम गोदारा ने शहर व देहात कांग्रेस की पद यात्रा से अपने आप को दूर रखा इस तरह कांग्रेस नेताओं को एकजुट करने का यह प्रयास भी असफल रहा कार्यक्रम की दुरी में कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवादल,महिला कांग्रेस, एनएसयूई, यूथ कांग्रेस भी रहे हालाँकि महिला कांग्रेस में हाल ही हुयी नियुक्ति में से शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ बगैर टीम के ही उपस्थित रही वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस की आशा स्वामी उपस्थित रही देहात कांग्रेस महिला अध्यक्ष सहित किसी भी महिला ने पद यात्रा में हिस्सा नहीं लिया

कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी जो उपस्थित रहे
लक्ष्मण कड़वासरा, गुलाम मुस्तफा, अज़ाज़ पठान,आनंद सोढा, ललित तेजस्वी, नजाकत अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *