देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव है और चुनावों को लेकर अभी से ही माहौल बनने लगा है। ऐसे में चुनावों से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे। यह बजट गहलोत सरकार का अंतिम बजट होगा। इसके बाद जो भी सरकार आएगी वो अपना बजट पेश करेगी।

इस बजट में राज्य के लोगों को बहुत सारी उम्मीदे है। चाहे फिर सरकारी कर्मचारी हो, छात्र हो किसान हो या फिर मजदूर वर्ग हो। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसी को भी नाराज नहीं करना चाहेंगे और बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा जा सकता है।

इतना हीं नहीं जानकारी तो यह भी सामने आ रही है की इस बजट में मुख्यमंत्री लगभग 6 से 8 नए जिलों की भी घोषणा कर सकते है। सूत्रों के अनुसार सरकार भिवाड़ी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ, कोटपूतली, ब्यावर, बालोतरा,फलौदी को नए जिले बना सकती है। जानकारी के अनुसार पिछले 14 वर्षों में सरकार की और से कोई भी नए जिले की घोषणा नहीं की गई है।