भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने सतीश पूनिया

जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर सतीश पूनिया की ताजपोशी हो गई है। आलाकमान ने सतीश पूनिया के नाम की घोषणा कर उन्हे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बना दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद मदनलाल सैनी के निधन के बाद से खाली चल रहा था।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सतीश पूनिया क्रस्स् की पहली पसंद थे. संघ ने पहले ही उनके नाम को आगे रखा था। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए तीन नामों को लेकर काफी दिन से राष्ट्रीय स्तर पर मंत्रणा चल रही थी। पूनिया लगातार 14 साल तक भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे. वे अभी प्रदेश प्रवक्ता हैं।

पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने के साथ ही बधाइयों का तांता शुरू हो गया। बीकानेर से पहुंचे जयपुर पहुंचे नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने नव प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, सुमित गोदारा, बिहारीलाल बिश्नोई, विष्णु पुरी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाइयां प्रेषित की।

पूनिया के बारे में- 1982 से 1992 तक एबीवीपी के प्रदेश पदों पर रहे। 1992 से 1998 तक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे। 1998-99 तक प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा तथा 2000 से 2003 तक बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पंजाब प्रभारी रहे। 2004 से 2016 तक प्रदेश बीजेपी के महामंत्री वर्तमान में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और आमेर से विधायक, तीन बार एमएलए चुनाव लड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *