बीकानेर : युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में पीबीएम पहुंचाया, देखे खबर

बीकानेर, के नयाशहर थाना एरिया में एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर हालत में युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि सर्वोदय बस्ती एरिया में हसनैन चेरिटेबल के भवन के पास एक युवक छगन सिंह पुत्र भैरोसिंह ने खुद को गोली मार ली है। उसके पास एक पिस्टल थी, जिससे उसने खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगी है। उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। छगन सिंह की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *