बीकानेर। एक बार फिर बीकानेर में मानवता को शर्मसार करने की खबर सामने आयी है। शहर में सेल्स टेक्स ऑफिस के पास एक अविकसित बच्चे का भू्रण मिला है। भू्रण मिलने की खबर के साथ ही एकबारगी तो आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। यह भू्रण एक प्राइवेट हॉस्पीटल के पास एक थैली में मिला है। जिसे सूचना मिलने पर पुलिस ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। स्थानीय तुलसी सर्किल के पास स्थित सेल्स टेक्स ऑफिस के पास एक थैली में भू्रण देख और पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा को सूचना दी। जिस पर आदर्श शर्मा मौके पर पहुंचे। इस सम्बंध में आदर्श शर्मा ने बताया कि सूचना पर में मौके पर पहुंचा और लोगों के सहयेाग से थैली को देखा तो करीब 5-6 महीने का भू्रण पाया गया। यह भू्रण अविकसित था जिसके चलते लड़का या लड़की के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी। सदर पुलिस ने इसे अब मोर्चरी में रखवाया है।