बीकानेर। संभागीय आयुक्त नीरज के.पवन इन दिनों शिवभक्ति में लीन बीकानेरियत का आनंद ले रहे हैं। सावन के महीने में वे हर दिन किसी न किसी शिव मंदिर में नजर आते हैं। आज सुबह संभागीय आयुक्त ने हरसोलाव स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के दौरान उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल धोती पहनी और विधि विधान से त्रिपुंड भी लगवाया। हरसोलाव से आयुक्त करणी सिंह स्टेडियम पहुंचे, जहां बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर लगाया गया है। प्रीतम सेन यहां बालिकाओं को मार्शल आर्ट सीखा रहे हैं। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुनील बोड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में करणी सिंह स्टेडियम में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाने के लिए मार्शल आर्ट का आयोजन 11 दिन तक सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे चलेगा। सरकारी व निजी विद्यालयों की छात्राओं को इस दौरान मार्शल आर्ट सिखाया जाएगा। सिखाया जाएगा। इस दौरान राकेश हर्ष, नरेंद्र सिंह शेखावत, गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित थे।