बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गांव बेलासर में चल रहे बंदी खुला शिविर से एक सजा भुगत रहा कैदी फरार हो गया है। थानाधिकारी ने बताया कि नापासर निवासी जीतूराम भार्गव पुत्र भतमाल सजा भुगत रहा कैदी शुक्रवार को खुला शिविर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बंदी खुला शिविर के जेल प्रहरी संजीव कुमार जाट की रिपोर्ट पर शुक्रवार देर शाम फरार हुए कैदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हैड कांस्टेबल गोकुलचंद को मामले की जांच सौंपी गई है।
Related Posts
घटिया फर्नीचर लगाकर धोखाधड़ी को लेकर डॉक्टर ने मामला दर्ज करवाया
बीकानेर। एक चिकित्सक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोटगेट थाना पुलिस ने दो जनों…
पंचायत समिति सदस्य को मारा थप्पड़, पुलिसकर्मी के साथ भी हाथापाई
बीकानेर।जिले के खाजूवाला पंचायत समिति भवन के पास सरकारी जमीन में कब्जे को लेकर दो…
घर में सोए दम घुटने से दंपति की मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। कमरे में अंगीठी जलाकर घर में सोए दंपत्ति की दम घुटने से मौत…
