बीकानेर, एमजीएसयू के फाइन आर्ट के 12 स्टूडेंट्स ने आजादी के अमृत महाेत्सव की थीम काे ध्यान में रखते हुए बड़ा नवाचार किया है। उन्हाेंने 3 दिन में 17.48 घंटे में देश के 75 स्वतंत्रता सेनानियाें के पाेट्रेट बनाए हैं। ये सभी पाेट्रेट एमजीएसयू परिसर में ही लगाए जाएंगे। रविवार काे राज्यपाल कलराज मिश्र विवि के अहिंसा पार्क में इनका अवलाेकन करेंगे। चित्रकला विभाग की सह प्रभारी डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि इन सभी पाेट्रेट में ऐक्रेलिक वाटर प्रूफ कलर का इस्तेमाल किया गया है। हर पाेट्रेट का बैकग्राउंड तिरंगा रखा गया है। उसके ऊपर ब्लैक कलर से स्वतंत्रता सेनानियाें के चित्र उकेरे गए हैं। वहां प्रदर्शन के बाद इन सभी पाेट्रेट काे कुलपति निवास सहित विवि परिसर में ही लगाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर आजादी की यात्रा में आहुति देने वाले 75 स्वतंत्रता सेनानियों को यह स्टूडेंट्स की एक सच्ची श्रद्धांजलि है। शनिवार शाम काे फाइन आर्ट के विभागाध्यक्ष प्रो. राजाराम चोयल ने कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह से इन पाेट्रेट काे सार्वजनिक करवाया। कुलपति ने कहा कि यह अनूठा नवाचार करने वाले सभी विद्यार्थियाें काे 15 अगस्त के समाराेह में सम्मानित किया जाएगा। उपकुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने आगामी गतिविधियाें के बारे में बताया। स्टूडेंट्स ने यह कार्य डॉ. राकेश किराड़ू के निर्देशन में किया। डॉ. मदन राजोरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन 12 स्टूडेंट्स ने बनाया कीर्तिमान
राम कुमार भादाणी, फराह मुगल, मंजू जांगिड़, लक्ष्मी, रोहिताष, खुशबू स्वामी, जयश्री, मनमोहन बिस्सा, गणेश, गौरव कृष्ण, सौरभ ने तीन दिन में 17.48 घंटे मेहनत करके 75 स्वतंत्रता सेनानियाें के पाेट्रेट बनाने का कीर्तिमान बनाया।