बीकानेर। अपना घर वृद्धाश्रम में रह रहे व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में आश्रम से जुड़े ज्ञानसिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि अपना घर वृद्धाश्रम में बीते करीब 6 सालों से मोहम्मद जफर रह रहा था। बीते दिनों अचानक तबीयत खराब हो जाने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी पीबीएम में मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।