बीकानेर। मौसम ने अब अपना मिजाज ओर हवा ने अपना रुख बदल लिया है। इसलिए एक सप्ताह में रात का जो तापमान सरक कर 12 डिग्री तक आना था वाे अभी कुछ दिन और ठहरा रहेगा। दरअसल तीन दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद दो दिन से मौसम में अचानक से बदलाव आया है। शुक्रवार को भी सुबह आसमान के ऊपरी सतह में कोहरा छाने से देर से धूप निकली।

इसी वजह से दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रात में हलके बादल छाए इसलिए न्यूनतम तापमान में इजाफा हो गया। दाे दिन पहले जाे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास था वाे अब बढ़कर 17 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसीलिए आने वाले सप्ताह में भी इसी के आसपास ही तापमान रहेगा।