बीकानेर : कांग्रेस नेता गुलाब गहलोत की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा मेडिकल चेकअप शिविर, पढ़े खबर

बीकानेर। स्वर्गीय गुलाब गहलोत (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश माली-सैनी महासभा व पूर्व महासचिव, बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी) की द्वितीय पूण्यतिथि पर गुलाब गहलोत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि सभा व मल्टीस्पेशलिटी फ्री मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन रखा गया है। ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश गहलोत ने बताया कि नोखा रोड स्थित संपत पैलेस में यह कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि गुलाब गहलोत की सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक संगठनों व हर वर्ग के व्यक्तियों की सेवा में आजीवन सक्रियता रही। उनकी भावनाओं को जीवंत रखने के लिए ट्रस्ट द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में जरूरतमंद व्यक्ति मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग एवं प्रसुति, गेस्ट्रो एवं लिवर, ईएनटी हेड व नेक, यूरोलॉजी से संबंधित समस्याओं हेतु विभिन्न डॉक्टरों से नि:शुल्क परामर्श लेवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *