मानवता परमो धरम
विश्व व्यापी महामारी के इस विकट दौर में हमारा देश भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए संघर्षरत है |
हमारे बीकानेर शहर में इस विकत समय में कोई भूखा न सोये जो मुहीम चली है उसी क्रम में कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी निरंतर बीकानेर शहर के जरूरतमंद साथियों के लिए निशुल्क भोजन बनाने व वितरण की व्यवस्था 23 मार्च 2020 से संस्था द्वारा रोजाना 3500 भोजन के पैकेट बनाकर वितरणकर रही है यह कार्य भामाशाह वह संस्था के कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगातार हो रहा है।

आज संस्था के कार्यकर्ताओ ने पहले उस स्थान को सेनेटाइज़ किया जहा भोजन बनता है फिर वितरण के लिए ३५०० पैकेट तैयार करने का कार्य शुरू हुआ संथा के प्रांगण में आज राजस्थान सरकार के केबिनेट मत्री बुलाकी दास कल्ला ने कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी सेंटर में आकर भोजन बन रहा कार्य का अवलोकन किया |
आज संस्था द्वारा हिमालय कंपनी द्वारा दी गई साबुनों के साथ मास्क व सैनिटाइजर वितरण किया |