बीकानेर, होटल में पत्नी बदलने (वाइफ स्वैप ) का खेल। दोस्तों के साथ पत्नी को फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव। मना किया तो मारपीट की। ये आरोप मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली महिला ने होटल मैनेजर पति पर लगाए है। महिला का पति बीकानेर के एक होटल में मैनेजर है। मामला भोपाल में दर्ज कराया है। हालांकि बीकानेर पुलिस इस पूरे मामले से खुद को अनजान बता रही है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उसका पति बीकानेर के होटल में मैनेजर है। पति ने होटल के कमरे में बंद करके मोबाइल छीन लिया। वाइफ स्वैप गेम का हिस्सा बनने के लिए दबाव डाला। मना करने पर पति ने मारपीट की, जिसके निशान बॉडी पर बन गए। अप्राकृतिक रूप से फिजिकल रिलेशन भी बनाए। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसके पति को शराब और ड्रग्स की लत है। इसके चलते लड़कियों के साथ ही लड़कों से भी रिलेशन बनाता रहता है। रिपोर्ट में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास और भाभी दोनों ने उसके पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपए दहेज की मांग की। उसने यह भी बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी शिकायतों पर कभी ध्यान नहीं दिया और उसे आधुनिक होने के लिए कहते रहे। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि घायल होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और हमले महीनों तक जारी रहे। बाद में उसे उसके रिश्तेदार पीहर ले गए जहां, उसने शिकायत दर्ज कराई।