बीकानेर : भाजयुमो अध्यक्ष का जलाया होर्डिंग

देवेन्द्र वाणी न्यूज़,बीकानेर। प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ समय ही बचा है इसके चलते बीकानेर की राजनीति में कुछ अलग ही रंग दिखना शुरू हो गया है। इसका प्रमाण है वायरल हो रहा एक वीडियो। इस वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास का फोटो लगा होर्डिंग जलाते और मुर्दाबाद के नारे लगाते कुछ युवा नजर आ रहे है। रात के वक्त होर्डिंग फूंकने की यह घटना सुजानदेसर की बताई जा रही है।

इस घटना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे में हुई उस घटना से जोड़ा जा रहा है जिसमें सीएम के काफिले में घुसकर चार युवकों ने काले झंडे दिखाए थे। गंगाशहर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। माना जा रहा है कि वह उस घटना के सूत्रधार भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास थे। इसी के बदले गंगाशहर इलाके में ही उनका होर्डिंग फूंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *