बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक मामला प्रकाश में आया है जिसको सुनकर रुहकांप उठती है।गंगाशहर में एक भोली लड़की साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गंगाशहर के भीनासर में रहने वाली एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दो जनों ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि लड़कों ने दुष्कर्म करने बाद लड़की को लावारिश हालात में छोड़कर भाग गये। पुलिस ने बताया कि चौधरी कॉलोनी के तेजाजी मंदिर के पास रहने वाले राजाराम पुत्र केशाराम ने भीनासर में रहने वाली एक मंदबुद्धि लड़की को बहला-फुसलाकर एक सुनसान क्षेत्र में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद राजाराम के एक दोस्त ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्मर्क का मामला दर्ज जांच पवन भदोरिया को दी गई है।