बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में एक जने की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक जना बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के दुधिया में रहने वाले राजूराम व पल्लु के सुरजनसर का रहने वाला रामस्वरुप मेघवाल दोनों लूणकरनरसर से बाइक से अपने गांव जा रहे थे तभी महाजन से निकलते ही लालेरा के पास सड़क पर बैठे पशु से टकरा गये जिससे राजूराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण पशु से टकराने के बाद दोनों युवक उछल कर सड़क पर गिरे जिससे राजूराम के सिर में गंभीर चोट आने पर वह मौके पर दम तोड़ दिया वहीं रामस्वरुप बुरी तरह से घायल हो जाने पर उसे बीकानेर लेकर आये जहां ट्रोमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।
Related Posts
ट्रेन से कटा युवक,हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में पूगल रोड स्थित ओवरब्रिज के पास अभी-अभी…
साली जीजा ने मिलकर बनाई गैंगरेप की झूठी कहानी
अलवर। अलवर के सदर थाना इलाके में सिलीसेढ़ की पाल पर कार में एक युवती…
खड़ी पिकअप में लगी आग,चालक ने कूदकर बचाई जान
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार को टोल नाके के पास पिकअप…
