बीकानेर। जिला पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम (डीएसटी) की सूचना व सहयोग से की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गजनेर रोड़ पर पुगल फांटा के पास अवैध डोडा-पोस्त ले जा रहे राजकुमार उर्फ राजु पुत्र गुरुदेवसिंह उम्र 52 साल जाति धाणक निवासी सगुवाणा बस्ती गली न.1 पीएस कोतवाली भठिण्डा पंजाब के कब्जे से 18 किलो अवैध डोडा-पोस्त को जब्त किया गया। आरोपी द्वारा इतनी मात्रा में अवैध डोडा-पोस्त कहां से खरीदा गया व किस-किस को सप्लाई करता हैं इस सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही हैं।
Related Posts
बैंक खाते से दो बार में निकले 75 हजार रुपए, खाते से दो बार हुआ फर्जी विड्रोल
बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते से 75…
पुलिस के नाके के नीचे चोर मचा रहे है आंतक, आये दिन ताले तोड़कर चोरी की वारदात कर रहे
बीकानेर। बीकानेर शहर व आस पास के ग्रामीणों में चोरों ने जमकर आंतक मचाया है।…
युवती ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त
देवेंद्रवाणी न्यूज़ बीकानेर। शहर के नाल थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में उस समय…
