मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियों की बैठक आयोजित

प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है– श्याम पंचारिया

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के 11 अप्रैल को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न जिम्मेदारियों का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच वितरण किया गया, ताकि कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जा सके।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि मदन राठौड़ का यह दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *