बीकानेर। जिले के जामसर थानान्तर्गत पूर्व सरपंच पर पद का दुरपयोग कर अपनों को लाभ पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में बीकानेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी भोमसिंह इन्दा ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि पूर्व सरपंच रफीक शाह ने अनुचित लाभ पहुंचाने के लिये डांडूसर रोही स्थित जोहड़ पायतान की भूमि को अपने भाईयों के नाम आवंटित कर दी। इंदा ने बताया कि इसकी शिकायत के बाद जांच करवाई गई। जिसमें इस बात की पुष्टि हुई। पुलिस ने रफीक शाह,लतीफ शाह व अरशद शाह के खिलाफ धारा 420,467,471,447 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सउनि आदेश कुमार कर रहे है।
Related Posts
इस संस्था ने वितरित किये असहायों व जरूरतमंदों को कंबल
देवेन्द्रवाणी,बीकानेर। कंप कंपाती सर्दी में निराश्रित और असहाय झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब मजदूर…
मौसम का बदला मिजाज , तेज़ बारिस से गिरा पारा
देवेन्द्रवाणी न्यूज़ ,बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया है। पिछले दो-तीन…
भैसावाड़ा (निगम स्टोर) से रोशनीघर चौराहा सड़क मंत्री अर्जुनराम व डॉ. बी. डी. कल्ला की जो रहा है बाट
बीकानेर। राजनेता अपने आप को चर्चित रखने के लिए येन केन प्रकार के हथकंडो के…
