बीकानेर। राजनेता अपने आप को चर्चित रखने के लिए येन केन प्रकार के हथकंडो के लिए अपना रास्ता निकाल ही लेते है और शिकार होते है उनसे जुड़े कार्यकर्ता, शहर में सड़के बनाने को लेकर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस व विपक्ष की भूमिका कर रही भाजपा दोनों पार्टियो ने जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। दीपावली से 10-12 दिन पहले जिला कलेक्टर नमित महता ने शहर की खस्ता हाल सड़को की मरम्मत यानि की पेच वर्क के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर विकास न्यास एवं नगर निगम को 7 दिवस में इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के आदेश जारी किये इस पर इन दोनों पार्टियों के नेताओ ने सडको की राजनीती शुरू कर दी। इसी का नजारा यह रहा भाजपा के नेताओ ने कलेक्टर के आदेश के बाद सड़के बनाने की मांग का हल्ला बोल व एक रैली का आयोजन कर नगर निगम व नगर विकास न्यास को छोड़ कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियो से मिल कर सड़को की राजनीती कर डाली। जबकि शहर की अधिकांश सड़के नगर निगम क्षेत्र में आती है। वहीं नगर विकास न्यास समय समय पर कार्य क्षेत्र से हट कर शहर की सड़को के पेच वर्क में सहयोग करता आया है। जिसके अध्यक्ष आज कलेक्टर मेहता स्वयं है। इनसे मिल कर सड़क बनाने की मांग न करना भाजपा की सोची समझी राजनीती रही। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी के जिले के मुखिया ने अपनी अस्वस्थता के बावजूद अपने नाम के पत्थर लगे इसके लिए सड़क के नवीनीकरण का कार्यक्रम करवा लिया। समझने वाली बात यह है कि जिन सड़को के नाम लेकर नामकरण का कार्यक्रम रखा जा रहा है वे कोई नई सड़के बन रही ऐसा कुछ भी नहीं है ये वही सड़के है जो आज़ादी से पूर्व से ही बनी हुई है। दीपावली से पूर्व मोहता चौक से आचार्य चौक की सड़क के नवीनीकरण का वर्चुअल कार्यक्रम हुवा जिसमे पिड़लब्लूडी, नगर निगम के अधिकारियो के साथ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष कमल कल्ला व मोहता चौक के ओम प्रकाश जोशी व स्थानीय लोगो की उपस्थिति के कार्यक्रम को केबिनेट मंत्री वर्चुअल सम्बोधन से सड़क के नवीनीकरण का शुभारम्भ व नाम के पत्थर का उद्धघाटन किया। हालाँकि जमीनी सच यह है की ये कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हुवा है। कलेक्टर आदेश के बाद शहर में पेच वर्क जरूर कुछ देखने को मिले है परन्तु शहर की सड़को के हाल आज भी बेहाल है। बेहाली का नजारा यह है कि जस्सूसर गेट से सेटेलाइट अस्पताल होते हुवे चौखूटी पुलिया से जाने के बाद नगर निगम भण्डार के सामने से रोशनीघर चौराहे तक की सड़क अपने मुँह से तो नही बोलेगी परन्तु सड़को पर राजनीती करने वाले नेताओ से उम्मीद रखती है कभी तो हमारी सड़को की रखवाली वाले मंत्री अर्जुनराम मेघवाल या फिर हमारे शहर के लाडेसर बालपण से राजनीती की शुरुवात करने वाले मंत्री डॉ. बी डी कल्ला नगर निगम की महापौर सुशीला कंवर या फिर जिले के मालिक जिला कलेक्टर ने मेहता हमारी खुशमिजाजी सड़क पर आकर अपना अभिनदंन करवाकर हमे सुशोभित करेगी। इस पर शायद इस सड़क का हाल सुधर सकेगा।