बीकानेर। एक चिकित्सक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोटगेट थाना पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह को सौंपी है। कोटगेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीबाजार आयकर विभाग के पास के रहने वाले डॉ. वैभव सचदेव पुत्र डॉ. योगेन्द्रनाथ सचदेव की रिपोर्ट देते हुए बताया कि जे.बी.एफ डेकोर महिला मांडल स्कूल के पास रहने वाले नवीन चौहान को अपने घर का फर्नीचर बनाने का काम दिया था, लेकिन नवीन चौहान तथा जय अम्बे प्लाईवुड मुक्ता प्रसाद नगर रोड के प्रोपराइटर ने मिलीभगत कर परिवादी के घर पर घटिया फर्नीचर लगाया तथा धोखाधड़ी की है। पुलिस ने डॉ. वैभव सचदेव के द्वारा दी गई रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
आंखों में मिर्ची फेंक एक साथ 16 बंदी जेल से फरार, पढ़े
जोधुपर। फलोदी में कचहरी परिसर स्थित उप कारागृह से सोमवार रात 8 बजे एक साथ 16…
बीकानेर : पानी की टंकी में छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या
बीकानेर। शहर में निरंतर आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे है। जिले के नाल थाना…
शहर की इस ज्वैलरी की दुकान में लगी आग
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में देर रात को एक ज्वैलरी की दुकान में आग…
