आचार संहिता उल्लघंन का आरोप

बीकानेर। आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन करने के आरोप को लेकर दो अलग अलग शिकायतें की गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री पाबूदान सिंह राठौड़ ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर बीकानेर होलसेल भंडार के महाप्रबंधक द्वारा आचार संहिता के उल्लघंन करने की शिकायत की है। राठौड़ ने अवगत कराया कि महाप्रबंधक नवरंग लाल विश्नोई ने एक राजनैतिक दल को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से आचार संहिता लगने के बाद दो कार्मिकों चैनसिंह व राजवीर सिंह का स्थानान्तरण तथा एक कर्मचारी अक्षय कुमार श्रीमाली को बहाल कर दिया। जबकि एक अन्य कार्मिक मुकेश श्रीमाली को सेवा से अकारण ही हटा दिया और राजनीतिक दबाव के चलते पुन:नियुक्ती दे दी। जो आचार संहिता की अवहेलना में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *