बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है। जहां 16 वर्षीय किशोरी रात को अपने घर में बने एक कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में परिजन थे। देर रात को आरोपी घर में घुसा और उसके कमरे में चला गया। आरोपी ने नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। शोर सुन कर परिजनों की नींद खुल गई। परिजन दौड़ कर कमरे में गए तो, आरोपी वहां से भाग छूटा। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लिए और उसका मेडिकल कराया।
Related Posts
बीकानेर : किसान क्रेडिट कार्ड के लिए मैनेजर ने ली 60 हजार की रिश्वत, पढ़े खबर
बीकानेर, बैंक ऑफ बड़ौदा की बज्जू ब्रांच के मैनेजर ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के…
डॉ. केवलिया का शिक्षक दिवस पर सम्मान
बीकानेर, 5 सितंबर। वरिष्ठ साहित्यकार-शिक्षाविद डॉ. मदन केवलिया का उनकी सुदीर्घ शैक्षणिक व साहित्यिक सेवाओं…
Rajasthan : खुशखबरी ! 500 से भी नीचे गया कोरोना का आंकड़ा , जयपुर में भी संक्रमितों की संख्या 100 के नीचे
जयपुर कोरोना की जंग में लगातार प्रदेश जीत की ओर दिखाई दे रहा है। राजस्थान…
