देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी अनिल सोनी झूमर सा, सुमित कोचर, जयदीप सिंह जावा ने तीर चलाकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल सोनी व सुमित कोचर ने हर संभव शिविर में सहायता की बात कही। वहीं कोचर ने शिविर के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडिय़ों एवं कैंप में अव्वल रहने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान करने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने बताया कि खिलाडिय़ों को सुबह 6 से 10 तक योग व खेल और शाम 4 से 7 बजे तक तीरंदाजी की बारीकियां सिखाई जाएगी। कैंप संयोजक भुवनेश्वर ओझा व मिथुन चावरिया दिनेश भाटी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अनिल चांगरा, अजय कुमार ठोलिया ने खिलाडिय़ों को ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का महत्व बताते हुए आगे जाकर बीकानेर के साथ-साथ राज्य व राष्ट्र का नाम रोशन करने की बात कही।
Related Posts
पत्रकार खेल सप्ताह : राघव ने जीता बैडमिन्टन खिताबी मुकाबला,सुमित रहे उपविजेता
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिन्टन मुकाबले मेें…
पाठी प्रीमियर लीग 3 का समापन, तुलसीदास पारीक को बेस्ट फ्रेंचाइजी पुरस्कार
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर, प्रीमियर लीग 3 का समापन धरणीधर मैदान में हुवा इस आयोजन…
बीकानेर: 3 दिसंबर से राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन
राजस्थान बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में स्व. मुरलीधर पुरोहित (मुरली पान वाला) की स्मृति में…
