देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में दो जनों की मौत हो गई है। इसमें एक जहरखुरानी से तो दूसरे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिली है कि बच्छासर निवासी 28 वर्षीय सीमा पत्नी नत्थूराम को जहर खा लेने पर सुबह पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनाम तैयार कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं एक अज्ञात जना ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।
Related Posts
पत्नी ने पति के साथ की मारपीट, मुकदमा हुआ दर्ज
बीकानेर। पत्नी के द्वारा अपने पीहर वालों के साथ एक मिलकर पति व सास को…
संजय बोथरा पर लगा बड़ा आरोप, लुकआउट नोटिस जारी
बीकानेर। कभी बीकानेर में सिंघम कहलाने वाले पुलिस अधिकारी संजय बोथरा के खिलाफ पुलिस ने…
मोहता सराय में सूने मकान में चोरों ने मारी सेंध
बीकानेर। मोहता सराय एरिया में सूने पड़े एक मकान से चोर 48 हजार रुपए चोरी…
