• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home अन्य दो दिनों तक बीकानेर में गूंजेगा स्वर्णिम युग का संगीत
  • अन्य
  • बीकानेर

दो दिनों तक बीकानेर में गूंजेगा स्वर्णिम युग का संगीत

By
devendravaniadmin
-
February 10, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। विरासत संवर्द्धन संस्थान के तत्वावधान में विरासत संगीत समारोह का आयोजन 11 व 12 फरवरी को टी एम ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। पत्रकारों को दो दिवसीय आयोजन की जानकारी देते हुए संस्थान अध्यक्ष टोडरमल लालानी ने बताया कि समारोम में पाली से समागत मैना राव, नोहर से रुखसाना मिरासी एवं आगरा से ओस संत्संगी जैसे प्रतिष्ठित गायकों के साथ ही अन्य चयनित कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियां होगी। 11 फरवरी से प्रारम्भ होने वाले आयोजन में राजस्थानी लोक संगीत एवं 12 फरवरी को हिन्दी फिल्मों के स्वर्णिम युग के गीतों का रसास्वादन संगीत प्रेमी ले सकेंगे। साथ ही संस्थान में संगीत सीख रहे कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में ही केन्द्रीय संगीत कला अकादमी, दिल्ली के सौजन्य एवं सहयोग व सुर संगम. जयपुर की सहभागिता में बीकानेर में विशिष्ट संगीत व कलाओं से सम्बन्धित दस दिवसीय आयोजन प्रस्तावित है। इसके अलावा घूमर और नृत्य प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया जाना सम्भावित है। पत्रकार वार्ता में सहमंत्री सम्पतलाल दूगड़,कोषाध्यक्ष जतनलाल दूगड़,मुरारी शर्मा, भैरव प्रसाद कत्थक भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने विरासत के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि विरासत कला प्रेमी व उद्योगपति टीएम लालाणी की परिकल्पना है। संगीत व कला को पोषित करने के लिए लालाणी लंबे समय से अपना धन, समय व श्रम देते आ रहे हैं। बीकानेर में संगीत व कला की विरासत को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से लालाणी ने टीएम ऑडिटोरियम ही बना दिया। संस्थान ने संगीत प्रेमियों को कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleविवाहिता ने खाया जहर,युवक आया ट्रेन की चपेट में
Next articleचार अनशनकारियों को अस्पताल में करवाया भर्ती
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू भक्त बर्मन पहुंचे बीकानेर

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

Latest News

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू...

devendravaniadmin - September 19, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर शहर से 54 किलोमीटर दूरी पर स्थित सियाणा भैरव जी के लिए पैदल यात्रा आज बीकानेर से प्रारंभ होगी।...

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

September 18, 2023

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

September 17, 2023

बीकानेर पश्चिम में भाजपा में कर्मचारी नेता की बहार तो जमीनी...

September 5, 2023

वसुंधरा राजे के साथ दिखे कांग्रेस के ये नेता, चर्चाओं का...

September 5, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp