• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home अन्य चार अनशनकारियों को अस्पताल में करवाया भर्ती
  • अन्य
  • बीकानेर

चार अनशनकारियों को अस्पताल में करवाया भर्ती

By
devendravaniadmin
-
February 11, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दो वार्डों से सैकड़ों ने दिया समर्थन
अनशनकारियों की नहीं, सरकार की तबीयत-नीयत खराब : महावीर रांका
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। ईसीबी में 18 जनों की पुन: नियुक्ति की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष चल रहे आमरण अनशन के आज पांचवें दिन दो वार्डों से सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर धरने को समर्थन दिया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि वार्ड सं. 3 से प्रेम गहलोत के नेतृत्व में तथा वार्ड सं. 24 से पूर्व पार्षद सरला देवी पडि़हार के नेतृत्व में सैकड़ों जने धरने में उपस्थित रहे।
भाजपा नेता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि धरने पर रोजाना सीएमएचओ टीम द्वारा अनशनकारियों का मेडिकल चैकअप किया जाता रहा है। सभी नौ अनशनकारियों का स्वास्थ्य पूर्णत: सही है। चिकित्सकों ने आज की चैकअप रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई थी। एसपी के निर्देशानुसार दो थानों की पुलिस धरने पर पहुंची और चार अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती करवाने की बात कही। इस पर महावीर रांका ने पुलिस को अनशनकारियों से मिलवाया तथा उनकी सेहत से अवगत करवाया। रांका ने कहा कि अनशनकारियों की तबीयत सही है सरकार की नीयत और तबीयत दोनों खराब चल रही है। कार्यपालिका अब न्यायपालिका पर हावी होने लगी है। हालांकि राजेन्द्र व्यास, पूर्व पार्षद नीलम जांगिड़, मोहित बोथरा, टेकचंद यादव के यूरिन टेस्ट में कुछ परिवर्तन होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब अनशन पर भाजपा नेता डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, पवन महनोत, कुलदीप यादव, मनोज गहलोत व सरला राजपुरोहित डटे हुए हैं।
अनशन को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि प्रशासन द्वारा मनोबल तोडऩे का तो काम बखूबी किया जा रहा है लेकिन सकारात्मक वार्ता कर दोनों मांगों पर सहमति बनाने में पीछे हटता दिखाई दे रहा है। धरने को भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप पुरी, युवा नेता शिवराज बिश्नोई, पूर्व पार्षद विमला गहलोत व भावना गहलोत सहित अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान गणेश जाजड़ा, शंभु गहलोत, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, आनन्द सोनी, मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, गौरीशंकर देवड़ा, ओमसिंह राजपुरोहित, रामकुमार व्यास, नेमीचंद गहलोत, रामलाल कच्छावा, भगवानराम कच्छावा, लालचंद गहलोत, पूर्व पार्षद भावना सती, अशोक सोलंकी, ओमप्रकाश गहलोत, रामेश्वर गहलोत, सत्यनारायण गहलोत, जयदयाल, ओमी मेघवाल, लक्ष्मी गुगरवाल, रवीना मेघवाल, माणकचंद मेघवाल, श्रीकिशन, रामनिवास, पेमाराम, शिव गहलोत, अशोक, अमरी मेघवाल, सपना मेघवाल, गीता मेघवाल, बेबी देवी मेघवाल, विमला देवी मेघवाल, रीना मेघवाल, सोनी देवी मेघवाल, उमाशंकर कच्छावा पुरुषोत्तम शर्मा, बाबूलाल गहलोत, बंशीलाल कच्छावा, पूर्ण सिंह राठौड़, अरुण सिंह शेखावत, विक्रम स्वामी, अशोक शर्मा, सीताराम, रमेश पारीक, चोरूलाल, जगदीश माकड़, शिवकुमार पांडिया, किशन पांडे, प्रदीप बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, योगेन्द्र सिंह, मोहित अग्रवाल, अशोक चांवरिया, शेर मोहम्मद, जेठू सिंह, निधि राजपुरोहित उपस्थित रहे।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleदो दिनों तक बीकानेर में गूंजेगा स्वर्णिम युग का संगीत
Next articleदो अलग अलग थानों में चोरी,मकान-दुकान को बनाया निशाना
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू भक्त बर्मन पहुंचे बीकानेर

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

Latest News

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू...

devendravaniadmin - September 19, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर शहर से 54 किलोमीटर दूरी पर स्थित सियाणा भैरव जी के लिए पैदल यात्रा आज बीकानेर से प्रारंभ होगी।...

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

September 18, 2023

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

September 17, 2023

बीकानेर पश्चिम में भाजपा में कर्मचारी नेता की बहार तो जमीनी...

September 5, 2023

वसुंधरा राजे के साथ दिखे कांग्रेस के ये नेता, चर्चाओं का...

September 5, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp