• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home अन्य नाथ जी धोरे पर होगा पंचकुंडीय यज्ञ,हवन-कन्या पूजन
  • अन्य
  • बीकानेर

नाथ जी धोरे पर होगा पंचकुंडीय यज्ञ,हवन-कन्या पूजन

By
devendravaniadmin
-
February 10, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर । अन्तर्राष्ट्रीय रक्षक महामंत्री जूना अखाड़ा के मंहत हरिगिरी जी महाराज की असीम कृपा से नत्थूसर गेट बाहर स्थित नाथ जी धोरा पर पंच कुंडीय महायज्ञ व सोमवती अमावस्या पर यज्ञ-हवन सहित धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए श्री हरि विष्णु देवानंद गिरी ने बताया कि 18 फरवरी को महाशिवरात्री शिव भोग का आयोजन होगा। जिसमें वैदिक मंत्रों के साथ शिव का रूद्राभिषेक के साथ साथ चार पहर की पूजा अर्चना कर महाआरती की जाएगी। वहीं 20 फरवरी सोमवती अमावस्या के दिन सुबह 8 बजे यज्ञ-हवन में विश्व शंाति,लक्ष्मी प्राप्ति के लिये पंच कुंडीय यज्ञ होगा। इसमें नवग्रह ढाल पूजन और 21 से ज्यादा कन्याओं का पूजन किया जाएगा। हवन पूजन के बाद झांकी व भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि नगर की सुख शांति की भावना से प्रतिदिन संत महात्मा नगर कीर्तन प्रभात फेरी निकालते है। जिसमें संत मीरा, सूरदास, कबीर के भजन अथवा चेतावनी के भजन गाते हैं। महाराजश्री का कहना है कि त्रयम्बकेश्वर नासिक महाराष्ट्र से आई संत मंडली की ओर से आयोजित इन धार्मिक अनुष्ठानों,संत समागम और आध्यात्मिक आयोजन से सामाजिक जीवन में एकरूपता से आए ठहराव टूटता है। आस्थावान लोगों में उत्साह का भाव संचार होने से भक्तिमय वातावरण बनता है। उन्होंने बताया कि नासिक में होने वाले कुंभ का आगाज भी जूना अखाड़ा की ओर से किया जाता है। इस दौरान धार्मिक आयोजन के पोस्टर का विमोचन भी साधू संतों द्वारा किया गया।

 

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleबजट में स्टूडेंट्स को दी मुफ्त शिक्षा, स्टूडेंट्स के लिए निकाली ये योजनाए
Next articleविवाहिता ने खाया जहर,युवक आया ट्रेन की चपेट में
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू भक्त बर्मन पहुंचे बीकानेर

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

Latest News

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू...

devendravaniadmin - September 19, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर शहर से 54 किलोमीटर दूरी पर स्थित सियाणा भैरव जी के लिए पैदल यात्रा आज बीकानेर से प्रारंभ होगी।...

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

September 18, 2023

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

September 17, 2023

बीकानेर पश्चिम में भाजपा में कर्मचारी नेता की बहार तो जमीनी...

September 5, 2023

वसुंधरा राजे के साथ दिखे कांग्रेस के ये नेता, चर्चाओं का...

September 5, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp