जयपुर। देश के प्रतिष्ठित व्यंग्यकार,कवि, पत्रकार फारुक आफरीदी को अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी नई दिल्ली द्वारा 2020 का राष्ट्रीय अणुव्रत लेखक पुरस्कार से सुशोभित करने का निर्णय किया है। आफरीदी को यह सम्मान अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में 18 अक्टूबर को भीलवाड़ा में एक समारोह में दिया जायेगा। आफरीदी व्यग्य पुस्तक ‘मीनमेख’,‘बुद्धि का बफर स्टॉक‘, काव्य कृति-‘शब्द कभी बांझ नहीं होते‘ के साथ ‘कस्तूरबा और आधी दुनिया‘, राष्ट्रीय एकता पर कहानी ‘हम सब एक हैं‘एवं ‘सूचना का अधिकार‘ जैसी कृतियों के लेखक हैं और उन्होंने अनेक ग्रंथों का सम्पादन किया है। फारुक आफरीदी राजस्थान के मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी भी है।
Related Posts
गांव में गिरा विचित्र यंत्र, हाइड्रोजन बैलून से बंधा है यह यंत्र
श्रीगंगानगर। जिले के घड़साना इलाके में मिले एक यंत्र ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी।…
प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान कमजोर, टारगेट 1.20 करोड़ का अब तक बने 24 लाख ही सदस्य
DV NEWS NETWORK इस बार भाजपा का सदस्यता अभियान राज्य में सिरे नहीं चढ़ पाया…
पीबीएम के बुरे हाल, डॉक्टर को दिखाना है तो लगे पहले इस कतार में, देखे वीडियो
बीकानेर। संभाग की सबसे बड़ी अस्पताल पीबीएम के हाल बेहाल हो रहे है। राज्य सरकार…
