बीकानेर। काफी समय से लूट-खसोट, छीनाझपटी आदि आपराधिक घटनाओं का ग्राफ कम होने का नाम ही ले रहा है। ऐसा ही एक मामला नयाशहर थाने में फिर घटित हुआ है। जिसमें 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे एक विवाहिता के साथ लूट की घटना घटित हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता सर्वोदया बस्ती निवासी रेखा स्वामी ने मामला दर्ज कराया कि वह दोपहर 3 बजे किसी कामकाज के लिए जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक बाइक सवार आया और अचानक गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन छीनकर ले गया। मैं कुछ समझ पाती जितने में वह फरार हो गया। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच पिंकी गंगवाल कर रही है।
Related Posts
15 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, गुप्तांग में पेट्रोल डाला
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर, बीकानेर के बज्जू में चार दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें…
चोरो का डेरा बना पीबीएम हॉस्पिटल, प्रसासन मौन
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में चोरों ने डेरा डाल रखा है। चोर आए दिन मरीज-परिजनों के…
कॉलेज स्टूडेंट ने युवती के अश्लील फोटो खींचे, होटल में किया दुष्कर्म
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में अमीर होने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने व…
