जयपुर। प्रदेश में कोरोना ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ ही रोगियों की कुल संख्या 6542 हो गई है। कोरोना वायरस अब तक प्रदेश में 155 लोगों की जान ले चुका है। प्रदेश में प्रतिदिन 200 से ज्यादा लोग इस संक्रमण संक्रमित हो रहे है और प्रतिदिन मौते हो रही है। शनिवार सुबह आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट में भी 48 नये पॉजिटिव मिले है। जिसमें सर्वोधिक नागौर में 17 पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा कोटा में 10, झून्झुनू में 6, जयपुर में 5, झालावाड़ में 4,धोलपुर में 2, बांसवाड़ा, अजमेर, भरतपुर व भीलवाड़ा में एक एक केस सामने आएं है।पूरे प्रदेश में इस समय एक्टिव केस 2695 है। वहीं 3258 रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Related Posts
अब घर बैठे ऑनलाइन भी पढ़ सकेंगे बच्चे,इस तरह होगी व्यवस्था
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। नियमित कक्षा वाले स्कूल और कोचिंग संस्थानों की तर्ज पर राजस्थान में अब…
नई पहल : शराब पीने पर 1100 रुपये बेचने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना
जयपुर। राजस्थान में नागौर जिले के सिलारिया गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को एक नई…
इन 7 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक में जिले में 7 अलग-अलग मेडिकल शॉप के लाइसेंस…
