बीकानेर। 14 नवम्बर से स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में दोस्ती क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पुष्करणा प्रीमियर लीग 2018 क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर व ट्रॉफी का ओझा सत्संग भवन में पुष्करणा समाज के गणमान्य जनों द्वारा लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में शहर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानंद व्यास, कर्मचारी नेता दिलीप जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश चूरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा आरती आचार्य, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, शहर भाजपा उपाध्यक्ष वेद व्यास, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरूण व्यास, भागवताचार्य महेन्द्र व्यास व सामाजिक कार्यकर्ता बद्रीदास व्यास अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम दिलीप जोशी ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते है। राजेश चूरा ने कहा कि समाज में खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से समाज में एकता बढ़ती है। भंवर पुरोहित ने कहा कि खेल कोई भी हो उसमें अनुशासन होना जरूरी है। सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता में बीकानेर से बाहर से भी अगर समाज की टीमें खेलने आती है तो इससे समाज को बल मिलेगा।

आरती आचार्य ने कहा कि समाज में लड़कीयों के लिए भी खेल-कुद की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए जिससे नई प्रतिभाए आगे आ सके। अरूण व्यास ने कहा कि समाज में क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए।

जेठानंद व्यास ने कहा कि बीकानेर समाजमें होनी वाली खेल प्रतियोगिता अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है इससे समाज के लोग जुडते है। महेन्द्र व्यास ने कहा कि प्रतियोगिता का प्लान करना आसान है लेकिन उनको अच्छी तरह से अंजाम देना चैलेज होता है। वेद व्यास ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिता के अलावा भी समाज के लोग आगे आये और समाज को मजबूत बनाए।

इस प्रतियोगिता से जुड़े सीताराम ओझा, दाऊ पुरोहित, गणेश व्यास, रवि ओझा, दिनेश पुरोहित, मनीष आचार्य, रेड व्यास ने बताया कि दोस्ती क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पुष्करणा प्रीमियर लीग 2018 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उद्ेश्य सिर्फ प्रतियोगिता करवाना ही नहीं बल्कि समाज की प्रतिभाओं को आगे लाना है।

मीडिया प्रभारी राजेश के. ओझा ने बताया कि समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति व सहयोग से प्रतियोगिता के कार्यकर्ताओं को ओर अधिक ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम का संचालन रोहित बोड़ा ने किया। कार्यक्रम में सुखदेव ओझा, नारायण पुरोहित, सुनिल आचार्य, गिरिराज कलवानी, अतुल किराडु, जगदीश व्यास, केशव जोशी, मुकेश देरासरी, अभिषेक ओझा, आदित्य व्यास, आनंद चूरा, ललित ओझा, गौरव पुरोहित, प्रदम्यन व्यास, सहित अनेक खेल प्रेमीयों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।