मध्यप्रदेश। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में 55 नए चेहरों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही 15 महिला उम्मीदवारों के भी नाम शामिल हैं। 28 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जारी हुई उम्मीदवारों की सूची को एक्सपर्ट्स एक तरह से संतुलित मान रह हैं।

कांग्रेस की इस पहली सूची में जय आदिवासी युवा शक्ति (जेएवाईएस) के फाउंडर हीरालाल अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दो रिश्तेदारों को टिकट दिया गया है। जेएएस एक जनजातीय संगठन है जो पूरे राज्य में 230 सीटों में से 60 सीटों के परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं। दिल्ली के एम्स में डॉक्टर अलावा ने साल 2012 में पार्टी लॉन्च की थी। इस सूची में बीजेपी से आए तीन विधायकों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। जिनका नाम संजय शर्मा, पद्मा शुक्ला और अभय मिश्रा है। कांग्रेस पार्टी ने 45 मौजूदा विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा है और वहीं, तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं। बीजेपी की 177 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के एक दिन बाद आई कांग्रेस की लिस्ट में 2 दर्जन उम्मीदवारों की उम्र 40 से कम है।

पहली बार चुनावी मैदान में विपिन वानखेड़े और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी साल 2003 से है और साल 2005 से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हैं। बीजेपी से विधायक रहे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हाल में कांग्रेस में शामिल हुए शर्मा को पार्टी ने तेंदुखेड़ा सीट से उतारा है। वहीं, चाचौड़ा सीट से दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा सूची में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का भी नाम है। जिन तीन विधायकों के टिकट कटे हैं, उनके नाम शाकुंतला खटिक को शिवपुरी से, कोटमा से मनोज कुमार अग्रवाल और सिरोंज से गोवर्धन उपाध्याय है। कई इलाके जैसे ग्वालियर-चंबल जहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की अच्छी पकड़ है और कमलनाथ के महाकौशल इलाके के लिए टिकटों का ऐलान नहीं किया गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रमुख अरुण यादव के भाई सचिन यादव को भी उम्मीदवार बनाया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया इंचर्ज शोभा ओझा कहा कहना है कि पहली सूची में 22 महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई है, जिसमें 15 नए चेहरे हैं।