सुमित व्यास
बीकानेर। नगर निकाय के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो पिछले चार निकाय चुनावों में बीकानेर की जनता सता के साथ रही है। लेकिन इस बार जहां भाजपा इस मिथक को तोडऩे के लिये पूरी ताकत लगा रही है तो कांग्रेस इस इतिहास को कायम करने की चौसर बिछा चुकी है। हालांकि दोनों दलों को भीतरघात का खतरा है फिर भी डेमेज कंट्रोल करने के लिए दोनों दलों के मुखियाओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दिया है। भाजपा की तरफ से जहां केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कमान संभाल रखी है। वहीं दूसरी तरफ कांंग्रेस की ओर से काबिना मंत्री डॉ बी डी कल्ला  मोर्चा संभाले हुए हैं। इस बार खास बात ये है कि दोनों दलों के नेताओं का प्रमुख रूप से महापौर के दावेदार वाले वार्डों पर विशेष फोकस है। शहरी सरकार बनाने में इस बार निर्दलीय प्रत्याशी निर्णायक साबित हो सकते हैं। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों जीताऊ निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधे हुए हैं।

भाजपा का यहां पर ज्यादा ध्यान
80 वार्ड में महापौर के नौ दावेदार प्रमुख रूप से सामने  आ रहे हैं। इनमें इनमें से 9 वार्ड ऐसे हैं जहां इनके महापौर के चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से वार्ड 14 से सुमन कंवर, वार्ड 64 से मीना आसोपा, वार्ड 73 से आरती आचार्य, वार्ड 36 से कमल कंवर, वार्ड 37 से लक्ष्मीकंवर हाडलां, वार्ड 47 से सुमन छाजेड़, वार्ड 28 से मंजू सोनी, वार्ड 2 से सुधा आचार्य, वार्ड 17 से रंजना कंवर का नाम चर्चा में है।

8 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
इस निकाय चुनाव में  8 वार्ड ऐसे हैं जहां पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। तीसरा प्रत्याशी सामने नहीं होने से दोनों दलों ने पूरी ताकत जीत के लिए लगा दी है। कांग्रेस पिछले चुनाव में नगर निगम हाथ से खो चुकी थी। उसे वापस पाने के लिए जी तोड़ कोशिश में जुटी हुई है।

कांग्रेस का इन वार्डों पर विशेष ध्यान
कांग्रेस  लोकसभा में खोई प्रतिष्ठा को हासिल करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में है। कांग्रेस ने 80में से केवल 79 वार्डों में प्रत्याशी उतारें हैं। इनमें 6 वार्ड ऐसे हैं जो प्रमुख रूप से महापौर के दावेदार माने जा रहे हैं। इसमें वार्ड 32 से अंजना खत्री,वार्ड 11 से रेणू कंवर,12  से सुहानी शर्मा,वार्ड 47 से सविता जोशी,वार्ड 50 से अर्चना सिंह राठौड तथा वार्ड 74 से सुनयना  पुरोहित के नाम प्रमुखता से चल रहे है।  राजनीतिक गलियारों में चर्चा के अनुसार इन वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी महापौर के दावेदार माने जा रहे हैं।