बीकानेर। इलेवन स्टार मानस परिवार की ओर कल दीपावली स्नेह समारोह कल मनाया जायेगा। जिसके तहत मानस विभूतिओं का सम्मान किया जायेगा। संस्थान के नरेश पुरोहित ने बताया कि मोहता भवन में होने वाले 4 से 6 बजे तक सुन्दरकांड के बाद महाआरती की जायेगी। बाद में निरन्तर रामचरित मानसपाठ कर रहे 16 विभूतियों का सम्मान सर्वेश्वरानंद सरावगी व श्रीधर जी महाराज द्वारा किया जायेगा। तत्पश्चात महाप्रसाद का आयोजन होगा।
इनका होगा सम्मान
पुरोहित ने बताया कि समारोह में किशनलाल पुरोहित,शिवश्ंाकर शर्मा,मदन मोहन आचार्य,मदन गोपाल आचार्य,सत्यनारायण व्यास,शिवरतन पुरोहित,राजेश चूरा,नारायण पुरोहित,गोकुल चूरा,जेठमल बिस्सा,बुलाकीदास आचार्य,रामेश्वर धामू,गोरधन व्यास,राजेन्द्र खत्री,भंवरलाल कु लरिया तथा जानकीदास मारू का सम्मान किया जायेगा।