बीकानेर। करणी नगर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक व्यक्ति की खाना बनाते समय अचानक तबीयब बिगड़ गई। शख्स को इलाज के लिए पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में बीछवाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। मृतक के भतीजे शुभकरण ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा जितेंद्रसिंह निवासी नांगला फरूकाबाद यूपी सुबह साढ़े सात बजे घर में खाना बना रहा था, जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।