बीकानेर। शहरी जन-कल्याण सेवा संस्थान के चैयरमैन डॉ.मेघराज आचार्य के निर्देशानुसार व सचिव खुशाल चंद व्यास की अनुशंषा पर महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता शेखावत द्वारा चेतना भाटी साध्वी (उमा भारती) को शहरी जन-कल्याण सेवा संस्थान के बीकानेर महिला शहर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए कि 7 दिवस में महिला कार्यकारिणी का गठन कर सूची भिजवाई जाए तथा नियुक्ति अवैतनिक होगी।