बीकानेर। बीकानेर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता भवानी पाइवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़कर काँग्रेस का दामन थाम लिया है। वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने उनका कल बीकानेर में कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया तत्पश्चात भवानी पाइवाल ने अपने सभी साथियों के साथ कांग्रेस की सदयस्ता ग्रहण की।

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और महेंद्र गहलोत ने उनको कांग्रेस कि सद्स्यता ग्रहण करवाई। भाजपा नेता भवानी पाईवाल के कांग्रेस में प्रवेश पर यूथअध्यक्ष राहुल जादुसांगत, उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, प्रवक्ता नितिन वत्सस ने प्रसनता व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी की स्पष्टवादिता और सत्यता को देखकर युवा कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहे है और कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को मौका देती आयी है।