बीकानेर। छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर छत्तरगढ़ पुलिस पहुंची और फांसी के फंदे से लटक रहे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी संदीप कुमार से मिली जानकारी के अनुसार राजासर भाटियान निवासी शिवसिंह (23) पुत्र लाधुसिंह राजपूत ने अपनी ढाणी में कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तेजूसिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम जब शाम को ढाणी आया और देखा कि शिवसिंह कमरे में लगे हुक में रस्सी गले में डालकर लटका हुआ था तथा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर किसी प्रकार को सुसाइड नोट नहीं मिला। जिससे यह पत्ता नहीं चल पाया कि आखिर इस प्रकार का कदम उसने क्यों उठाया?
Related Posts
अज्ञात चोरों ने कपड़े की दुकान को बनाया निशाना, रुपए चुराए
नोखा।। नोखा कस्बे के व्यस्ततम इलाके भूतड़ा कोल्हू के समीप एसपी टेलीकॉम के नाम से…
एनसीबी की बड़ी कार्यवाही: भारी मात्रा में मादक पदाथ कार से किया बरामद
बीकानेर। मादक पदार्थ तस्करी का खुफिया इनपुट मिलने पर नाकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी की जोधपुर…
दलितों पर हुई हमलेबाजी का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
बीकानेर। नापासर इलाके के सींथल गांव में दो माह पहले दलित परिवार के लोगो पर…
