बीकानेर। शहर के रानी बाजार पुलिये के पास युवक को लाठियों से पीटकर उसकी जेब से 30 हजार रुपए निकालकर ले गए। इस संबंध में परिवादी युवक ने दो नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी हुक्मचंद चावला पुत्र बिहारी लाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह रानी बाजार पुलिये के पास खड़ा था। इतने में दीपक कुक्कड़, आशीष धुंआ व दो अन्य आए। जिन्होंने लाठियों से उसको बुरी तरह पीटा और उसकी जेब से 30 हजार रुपए नकदी निकालकर ले गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 341, 382, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलटी टैक्सी,महिला व बच्ची घायल
बीकानेर। पूरे शहर में जगह- जगह पर आवारा पशुओं का जमावाड़ा रहता है जिससे आये…
चाय-नमकीन की दुकान पर पहले आग लगी, फिर सिलेंडर फटा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा में एक चाय-नाश्ते की दुकान पर सिलेंडर फटने से हड़कंप मच…
बालिक के अपहरण के मामले में एक जने को दबोचा
बीकानेर। जिले के कालू थानान्तर्गत नाबालिग लडक़ी को भगाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस…
