बीकानेर। सुबह सुबह ही एक दुःखद हादसा सामने आया है जिसमे सड़क पार करते समय व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है । घटना लूणकरणसर कस्बे के रोझा चौराहे की है, जहां अमरपुरा निवासी राधाकिशन बस से उतर कर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गया। मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति अपने गांव अमरपुरा से बीकानेर जा रहा था, इस दौरान लूणकरणसर के रोझा चौराहे पर बस रसे लघुशंका के लिए उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी राजमार्ग 62 पर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व टाईगर फ़ोर्स ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
बीकानेर : बीकानेर में पैर फैला रहा डेंगू, सितंबर में ही आ गए 34 रोगी, पढ़े खबर
बीकानेर. बरसात के बाद डेंगू ने अपना डंक तेज कर दिया है। पीबीएम अस्पताल में…
कनिष्ट अभियंता परीक्षा में धांधली,अभ्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
बीकानेर। परीक्षाओं में पर्चा लीक या धांधली की शिकायतें अब आम हो चली है। रीट…
बीकानेर : गोविंदसिंह डोटासरा का शहर जिला कांग्रेस ने किया स्वागत अगवानी , पढ़े खबर
बीकानेर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के आज बीकानेर आगमन पर शहर…
