बीकानेर पहुंच रहे हैं योगी आदित्यनाथ, उससे पहले हो रहा ये नाटक….

बीकानेर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी थोड़ी देर में बीकानेर में नाथ संप्रदाय के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वे यहां गुरु गोरखनाथ और मछिंद्रनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे। योगी बीकानेर के नत्थूसर बास स्थित नवलेश्वर मठ में करीब 3 घण्टे बितायेंगे।

ये कार्यक्रम पूरी तरह से धार्मिक होगा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। इससे पूर्व नवलेश्वर मठ श्री गुरु विवेकनाथ संस्थान के तत्वावधान में गुरु मछेन्द्रनाथ की जीवनी और उनके पर्चों के बारे में नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें गुरु मच्छेन्दरनाथ द्वारा एक महिला को पुत्र प्राप्ति का आशीवार्द दिया।

मुख्यमंत्री योगी के साथ महंत योगी शिव सत्यनाथ, प्रहलादनाथ विज्ञानी भी उपस्थित रहेंगे। लगभग तीन घंटे गुरु विवेक संस्थान नलेश्वर मठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। करीब 6 बजकर 20 मिनट पर विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *