बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं सचिव मंडी विकास समिति सबीना विश्नोई के निर्देश पर शुक्रवार को मंडी विकास समिति, लूणकरणसर में अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मंडी विकास समिति लूणकरणसर के सेक्टर 4 भूखंड संख्या 1-॥-24 पर अवैध बनी बाढ व झुग्गी झोपड़ी को हटाया गया। अतिक्रमी द्वारा झुग्गी बनाकर अतिक्रमण किया गया था। कार्यवाही के दौरान मौके पर तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद गौड़, विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा, मंडी विकास समिति बीकानेर के नायब तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लूणकरणसर थाना प्रभारी सुमन पडि़हार, कालू थाना प्रभारी जयकुमार भादू, महाजन थाना प्रभारी राकेश कुमार, गिरदावर महावीर सिंह व मदन सिंह, पटवारी लालू राम गोदारा व रामनिवास मौजूद रहे।
Related Posts
कोरोना की जद में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, पीसीसी चीफ सहित कई नेता होम आइसोलेशन में
जयपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भी अब कोरोना की जद में…
बीकानेर मौसम अलर्ट जारी, इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, पढ़े खबर
बीकानेर। मौसम विभाग ने एक तात्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए जानकारी दी है कि मानसूनी…
मुरलीधर व्यास काॅलोनी में बुधवार को चलेगा स्वच्छता कैम्पेन
बीकानेर। ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत बुधवार को प्रातः 8 बजे मुरलीधर व्यास…
