बीकानेर। सर्वोदय बस्ती रोड़ पर रविवार की शाम ऑटो पलट जाने से घायल हुई महिला की शुक्रवार सुबह पीबीएम होस्पीटल में दौराने इलाज मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद कॉलोनी निवासी श्रीमति बबली शर्मा पत्नि शिवरतन शर्मा(55) रविवार को अपनी बेटी और दामाद के साथ ऑटों में मंदिर जा रही थी, सर्वोदय बस्ती रोड़ पर ऑटो का टायर फट जाने के कारण ऑटों मौके पर पलट गया और तीनों जने घायल हो गये। हादसे में गंभीर रूप से घायल बबली शर्मा को पहले कोठारी होस्पीटल ले जाया गया जहां से उसे पीबी एम के ट्रोमा सेंटर रैफर कर दिया। जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद पीबीएम पहुंची नया शहर पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Related Posts
मुरलीधर व्यास काॅलोनी में बुधवार को चलेगा स्वच्छता कैम्पेन
बीकानेर। ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत बुधवार को प्रातः 8 बजे मुरलीधर व्यास…
बीकानेर : देवर द्वारा भाभी के साथ अश्लील हरकतें करने और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया, पढ़े खबर
बीकानेर। देवर द्वारा भाभी के साथ अश्लील हरकतें करने और लज्जा भंग करने का मामला…
बीकानेर में बेखौफ हो रही है बाइक की चोरी ,सीसीटीवी में भी कैद हुए लोगों पर कार्रवाई नहीं
बीकानेर में हर रोज दो से तीन बाइक चोरी होती है। बड़े आराम से चोर…
