बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पैसों का तकादा करने पर मारपीट करने और बाइक की चाबी निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली थाने में हरिशचन्द्र सोनी ने मोहन सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जैल रोड़ चौराहा पर 19 फरवरी की शाम को पौने आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बन्ध में प्रार्थी ने बताया कि उसने आरोपी से पैसों का तकादा किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की ओर गाड़ी की चाबी निकाल ली। इस मारपीट में प्रार्थी को चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बस ने महिला को मारी टक्कर, हुई बुरी तरह से घायल
बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बस ने राह चल रही…
अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित बदमाश को पुलिस दबोचा
बीकानेर। अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस व बिना नंबरी गाड़ी के साथ दो हजार का…
धोखाधड़ी का मामला: शादी कराने का झांसा देकर युवक से 2 लाख रुपए ठगे
नैनीताल में लड़की दिखाकर शादी कराने के नाम पर दलालों ने नदिया मोहल्ला के एक…
