बीकानेर, माैसम विभाग पिछले एक सप्ताह से अपने ही आकलन में बार-बार तब्दीली कर रहा है। एक सप्ताह पहले नाै सितंबर काे बारिश की संभावना जताई थी फिर इनकार किया। दाे दिन पहले 13 काे संभावना जताई अब फिर उसे बदल दिया। दाे दिन पहले 13 और 14 सितंबर काे स्पष्ट रूप से बीकानेर में बारिश का उल्लेख किया लेकिन शुक्रवार काे उसमें फिर बदलते हुए 15 सितंबर तक बारिश के काेई संकेत नहीं बताए। बावजूद इसके मानसून 20 सितंबर से पहले विदा नहीं हाेगा। यानी अगर 15 तक बारिश नहीं हुई ताे मानसून काे विदा ही समझा जाएगा। इस बीच तापमान वापस कम होने के संकेत भी मिल रहे हैं। यानी पारा कम हुआ तो बारिश की संभावना और कम हो जाएगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।