देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ पर शिकंजा कसते हुए नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित एक जने को बंगलानगर से पकड़ा है। थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध हरकतें करते हुए पांचू निवासी मनीराम जाट को पकड़ा और तलाशी ली। तो मनीराम के पास से 12 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मनीराम को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम में हैड कानिस्टेबल महीपाल,कानिस्टेबल श्रीराम,कलवीर शामिल रहे। अनुसंधान कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह को सौंपा गया है।
Related Posts
सिलेंडरों में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 झुलसे:दो बच्चों की मौत
जोधपुर।जोधपुर में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई।…
पत्नी को डराने के लिए हथियार लेकर जा रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे में पुलिस ने विशेष गश्त व जांच के दौरान…
बीकानेर : चोरी छुपे खोल रखी थी मोबाइल की दुकान, पुलिस पहुंची तो मची खलबली
बीकानेर। राज्य सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन की अवहेलना करना एक दुकानदार को…
