लॉटरी के माध्यम से वार्ड किए आरक्षित

बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने नगर निगम के चुनाव में आरक्षण के लिए वार्ड निर्धारित करने हेतु बुधवार को 80 वार्डों की लॉटरी निकाली गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में वार्डों के आरक्षण के हेतु लाटरी निकाली।

गौतम ने बताया कि जनगणना 2011 के आधार पर 9 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें वार्ड संख्या 9, 71, 77, 33, 45, 04, 70, 48 व 16 शामिल है। उन्होंने बताया कि 3 वार्ड जिनमें वार्ड संख्या 70, 45 व 16 को अनुसूचित जाति कीे महिलाओं के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शेष रहे 71 वार्डों में से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 17 वार्डों का आरक्षण हेतु लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 7, 63, 41, 75, 68, 74, 03, 01, 30, 20, 05, 22, 46, 19, 55, 43 व 08 आरक्षित हुए। इनमें से अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 6 वार्ड आरक्षित किए गए है। वार्ड संख्या 05, 43, 75, 41, 01 व 30 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे।

गौतम ने बताया कि शेष रहे 54 वार्डों में से सामान्य महिला वर्ग के लिए 18 वार्ड आरक्षित रखे गए। सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 25, 21, 36, 67, 12, 64, 37, 73, 28, 14, 59, 78, 50, 23, 17, 02, 42 व 47 को आरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि समस्त वर्गों की लाटरी निकालने के बाद शेष रहे 36 वार्डों को सामान्य रखा गया है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी व नगर निगम के आयुक्त प्रदीप के.गवांडे ,नगर निगम के महापौर नारायण चोपड़ा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।