विश्व हिंदू परिषद ने शुरू किया संस्कार केंद्र

बीकानेर। विहिप द्वारा भीनासर स्थित वाल्मीकि बस्ती में संस्कार केंद्र शुरू किया गया। केंद्र की शुरुआत कार्यक्रम के अध्य्क्ष नत्थूराम और मुख्य अतिथि गोवर्धन कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर की। महानगर मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल आचार्य ने बताया कि बस्ती में संस्कार केंद्र का समय शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा। जिसमे बस्ती के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आएंगे। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री ईश्वर लाल ने बताया की विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य संस्कार केंद्र के माध्यम से बालकों को संस्कार और शिक्षा प्रदान करना, बच्चे के लिए स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान करना है। साथ ही उन साधनों की व्यवस्था करना जो शारीरिक विकास के लिये आवश्यक हैं। बच्चे को खेलों से परिचित कराना एवं प्रशिक्षित करना है।
विहिप के महानगर सरंक्षक अशोक पड़िहार और अध्य्क्ष अनिल शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की बस्तियों में संस्कार केंद्रों की बहुत आवश्यकता है समाज को नशामुक्ति संस्कारवान और उत्तम स्वास्थ्य वाला बनाने के लिये बाल्यकाल से ही बच्चों में संस्कार देने की आवश्यकता है। मंच का संचालन महानगर मंत्री विनोद सैन ने किया कार्यक्रम में सह मंत्री लक्ष्मण उपाध्याय,बजरंगदल संयोजक सूरज पुरोहित,प्रखंड मंत्री सालगराम ,संयोजक जीतू बजरंगी,दाऊलाल,अध्यापिका आँचल और बस्ती के लोग उपास्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *